अराजकता का माहौल बनाकर भाजपा ने गायब किए असली मुद्दे : अभिषेक राणा

Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2022 04:28 PM

abhishek rana target on bjp

बीते दिनों कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए अराजकता और सांप्रदायिक माहौल के बारे में अपने विचार रखे जिस पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन व अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि भारतीय जनता...

हमीरपुर (ब्यूरो): बीते दिनों कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए अराजकता और सांप्रदायिक माहौल के बारे में अपने विचार रखे जिस पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन व अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आई है सिर्फ धर्म, जात-पात और संप्रदाय की राजनीति कर रही है। देश में अराजकता और संप्रदायिकता का माहौल पैदा किया जा रहा है और जो असली मुद्दे हैं उनसे जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई थी तो इनके शपथ पत्र में अनेकों मुद्दे रखे गए थे जोकि जनता के हित में पूरे किए जाने थे लेकिन आज अगर देखा जाए हिमाचल प्रदेश हो या केंद्र या कोई केंद्र शासित प्रदेश जहां पर भी भाजपा का राज है वहां पर महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचारी अत्यधिक बढ़ चुके हैं।

अभिषेक ने कहा कि भाजपा वास्तविक मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए देश में अनावश्यक मुद्दों की ओर जनता का ध्यान आकर्षित करती आई है जबकि देश की जनता कमरतोड़ महंगाई और भ्रष्टाचार से लगातार जूझ रही है। इस सरकार के पास इन समस्याओं से निजात पाने का स्पष्ट विजन नहीं है। इनके लिए सत्ता व कुर्सी ही अहम मुद्दा है। भाजपा नेताओं द्वारा आए दिन आक्रामक बयान दिए जाते हैं। नफरत भरे इन भाषणों के इस खेल में असली मुद्दे गायब हैं। मगर जज्बाती नारे और अराजकता भरे माहौल में समस्याओं का समाधान नहीं होता।

आज के समय में पैट्रोल 100 रुपए में भी 1 लीटर नहीं आता, ऐसे में गरीब भला कहां जाएगा। पैट्रोल-डीजल की वजह से हर चीज की कीमत आज आसमान छू रही है। गरीब ही नहीं, मध्यमवर्गीय का भी महंगाई की वजह से जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। सीमैंट जो हिमाचल में ही बनता है वही हिमाचल में सबसे अधिक महंगा है, ऐसे में जयराम सरकार के पास महंगाई को कम करने का कोई भी रोडमैप तैयार नहीं है। यह सरकार कुछ कर रही है तो बस धर्म और जात-पात के नाम पर भेदभाव फैलाना और सांप्रदायिकता की राजनीति करना लेकिन देश और प्रदेश की जनता इतने वर्षों में अब समझ चुकी है कि सरकार की असलियत क्या है और आने वाले चुनावों में देश की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!