कुल्हाड़ी के हमले से घायल एक महिला ने टांडा में तोड़ा दम

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 24 Dec, 2020 01:47 PM

a woman injured by an ax attack breaks the tanda

जिले के सलूणी उपमण्डल के कैंथली में तेजधार हथियार के हमले में घायल एक महिला की मौत हो गई है।महिला ने टांडा मैडीकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ा, वहीं दूसरी महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया है। सलूणी की...

सलूणी(शक्ति)जिले के सलूणी उपमण्डल के कैंथली में तेजधार हथियार के हमले में घायल एक महिला की मौत हो गई है।महिला ने टांडा मैडीकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ा, वहीं दूसरी महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया है। सलूणी  की स्नूह पंचायत के कैंथली गांव में देर शाम को पान चंद पुत्र चतरो ने कुल्हाड़ी से हमला तीन महिलाओं को घायल कर दिया था। इसमें दो मलिाएं रतो उर्फ (रीता) पत्नी दुनी चंद व गीता देवी पत्नी रमेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गईं थी। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद मैडीकल कॉलेज चम्बा रैफर किया गया था। मैडिकल कालेज चम्बा में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने उपरांत उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मैडिकल कालेज टांडा रैफर किया था। वीरवार को उपचार के दौरान रतो उर्फ (रती) की वीरवार सुबह मौत हो गई है। इसके अलावा गीता देवी को चिकित्सक ने पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया है।
उधर, महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोपी मौके से फरार हैञ। पुलिस व लोग जंगलों में आरोपी की तलाश कर रहे हैं मगर अभी तक उसका कहीं सुराग नहीं लगा है। डी.एस.पी. शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सर्च अभियान लोगों के सहयोग से चलाया है मगर अभी पुलिस की गिरफत में नहीं आया है, लेकिन जितना भी शातिर है पुलिस  शीघ्र उसे ढूंढ कर सलाखों के पीछे धकेलगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!