शर्मनाक: हिमाचल में पंजाब की महिला से दुष्कर्म

Edited By Ekta, Updated: 12 Nov, 2019 11:40 AM

a woman from punjab was raped in himachal

ऊना जिला के तहत टाहलीवाल में पंजाब की एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ऊना के सीमावर्ती पंजाब का रहने वाला है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया और...

ऊना: ऊना जिला के तहत टाहलीवाल में पंजाब की एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ऊना के सीमावर्ती पंजाब का रहने वाला है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला (42) पंजाब के एक गांव की रहने वाली है।

पुलिस ने बताया कि नंगल का ही एक व्यक्ति देर रात उसके घर आया और कहा कि आपका बेटा शराब पीकर सड़क किनारे हिमाचल के टाहलीवाल के समीप गिरा हुआ है। वह अपने बेटे को लाने के लिए उसके साथ चली गई। रास्ते में टाहलीवाल के समीप उस व्यक्ति ने झाड़ियों के किनारे उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला धारा 376, 506 आईपीसी के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।



 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!