कांगड़ा में एक ही परिवार के 4 लोगों सहित कोरोना के 9 नए मरीज

Edited By Vijay, Updated: 24 Feb, 2021 08:57 PM

9 new case of corona in kangra

जिला कांगड़ा में बुधवार को एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 9 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बुधवार को 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 53 मील स्थित डाॅ. कविराज हाऊस...

धर्मशाला (ब्यूरो): जिला कांगड़ा में बुधवार को एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 9 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बुधवार को 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 53 मील स्थित डाॅ. कविराज हाऊस में रह रहे 43 वर्षीय महिला, 15 व 11 वर्षीय लड़कियां तथा 9 वर्ष का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा पालमपुर के पट्टी की 54 वर्षीय महिला, बैजनाथ के विकास नगर महाकाल का 19 वर्षीय युवक, अवेरी की 66 वर्षीय महिला, कूहना रक्कड़ का 64 वर्षीय व्यक्ति तथा शाहपुर के भटेच्छ का 38 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला में अभी तक कुल 8373 मामले सामने आए जिनमें से 8113 स्वस्थ हो गए हैं। इसके अलावा जिला में 207 लोगों की कोरोना के चलते की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में जिला में 51 एक्टिव केस हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!