हिमाचल में 7 माह का मासूम भी कोरोना पॉजिटिव, मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Edited By prashant sharma, Updated: 26 May, 2020 11:57 AM

7 month old innocent in corona positive in himachal

जिला कांगड़ा में सोमवार को जो मामले सामने आए थे उनमें एक सात माह का मासूम भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बच्चे के साथ ही उसकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

धर्मशाला : जिला कांगड़ा में सोमवार को जो मामले सामने आए थे उनमें एक सात माह का मासूम भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बच्चे के साथ ही उसकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कांगड़ा के जवाली तहसील के कुठेड़ क्षेत्र में मां-पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महिला अपने बेटे के साथ 19 मई को टैक्सी से दिल्ली से आई है। उनके साथ टैक्सी में अन्य कोई व्यक्ति नहीं आया था। कुठेड़ में महिला के मायके हैं। यहां पर होम क्वारंटाइन में रखे गए थे तथा सैंपल लिए गए थे। सैंपल जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। महिला की उम्र 28 वर्ष है और पुत्र की उम्र 7 माह है। दोनों को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। मासूम की कम उम्र को देखते हुए महिला को भी डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। पॉजिटिव महिला का पति दिल्ली में हैं। हिमाचल में सात माह का मासूम सबसे कम उम्र का कोरोना संक्रमित है। इससे पहले चंबा जिला में 2 साल की बच्ची पॉजिटिव पाई गई है।  इन दो मामलों के साथ कांगड़ा जिला में 59 आंकड़ा पहुंच गया है। साथ ही 42 एक्टिव केस हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!