Shimla: रामपुर नगर परिषद चुनाव में वोटर्स के बीच भारी उत्साह, दोपहर 1 बजे तक 53.15% मतदान

Edited By Vijay, Updated: 17 May, 2026 01:40 PM

53 15 voter turnout in rampur municipal council elections by 1 pm

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के तहत आने वाले रामपुर बुशहर नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। इस चुनाव में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

रामपुर बुशहर/शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के तहत आने वाले रामपुर बुशहर नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। इस चुनाव में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजे तक आधे से अधिक यानी 53.15 प्रतिशत मतदान संपन्न हो चुका है।

पुरुष मतदाता चल रहे आगे
रिपोर्ट के मुताबिक रामपुर नगर परिषद के 9 वार्डों में कुल 4060 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 2083 पुरुष और 1977 महिलाएं शामिल हैं। दोपहर 1 बजे तक कुल 2158 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान के रुझानों में पुरुष मतदाता महिलाओं के मुकाबले थोड़ा आगे नजर आ रहे हैं। जहां दोपहर 1 बजे तक 54.30% पुरुष (1131 वोट) मतदान कर चुके थे, वहीं 51.95% महिलाओं (1027 वोट) ने अपना वोट डाला है।

दिन चढ़ने के साथ बढ़ी वोटिंग की रफ्तार
चुनाव के दिन सुबह के समय मतदान की गति थोड़ी धीमी रही। सुबह 9 बजे तक केवल 14.58% वोट ही पड़े थे। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होने लगीं। सुबह 11 बजे तक मतदान का आंकड़ा 32.78% तक पहुंच गया और दोपहर 1 बजे तक इसने 53.15% का आंकड़ा पार कर लिया।

PunjabKesari

वार्ड नंबर-3 में पड़े सबसे ज्यादा वोट
नगर परिषद के सभी 9 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार वार्ड नंबर-3 (रघुनाथ मोहल्ला/सत्यनारायण मोहल्ला) में मतदाताओं की सबसे भारी भीड़ देखी गई। यहां कुल 964 मतदाताओं में से दोपहर 1 बजे तक सर्वाधिक 420 मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। इसके बाद वार्ड नंबर-9 (खनेरी) में भी अच्छी खासी वोटिंग हुई है, जहां 475 में से 302 मतदाता अपना वोट डाल चुके हैं। वार्ड नंबर-4 (नरसिंह/महावीर मोहल्ला) में 354 वोट और वार्ड नंबर-5 (अखाड़ा मंदिर) में 274 वोट दोपहर 1 बजे तक डल चुके थे। वार्ड नंबर-6 (लोअर दकोलार) में 181 में से 128 मतदाताओं ने 1 बजे तक ही अपने वोट डाल दिए, जोकि एक बेहतरीन मतदान प्रतिशत (लगभग 70%) को दर्शाता है। मतदान प्रक्रिया अभी जारी है और अंतिम आंकड़े आने तक कुल मतदान प्रतिशत के काफी ऊंचे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!