Himachal: शिमला के शोघी में करोड़ों रुपए का चिट्टा बरामद, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 27 Oct, 2026 04:32 PM

smuggler arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के कारोबार पर प्रहार करते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शिमला पुलिस ने शोघी के समीप एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 257 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

शिमला (राजेश): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के कारोबार पर प्रहार करते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शिमला पुलिस ने शोघी के समीप एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 257 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के अमृतसर निवासी 34 वर्षीय रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी नशे की इस खेप को शिमला शहर और इसके आसपास के इलाकों में सप्लाई करने के इरादे से यहां पहुंचा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला मेहर पंवर ने प्रैसवार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शिमला पुलिस के स्पैशल सैल की टीम पिछले काफी समय से इस संदिग्ध सप्लायर की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए थी। पुलिस लगातार इस तस्कर को रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी गुप्त सूचना और ट्रैकिंग के आधार पर शोघी के पास नाकाबंदी की गई थी। जब पुलिस ने एक संदिग्ध टैक्सी को चैकिंग के लिए रोका तो तलाशी के दौरान आरोपी रेशम सिंह के कब्जे से 257 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए चिट्टे की कीमत ब्लैक मार्कीट या अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

एएसपी ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए नशीले पदार्थ की यह मात्रा एनडीपीएस एक्ट के तहत कमर्शियल क्वांटिटी में आती है, जो इस अपराध को बेहद गंभीर बनाती है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ बालूगंज पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अमृतसर का रहने वाला यह तस्कर शिमला में किन-किन लोगों को यह नशा सप्लाई करने वाला था। इसके अलावा, वह यह खेप पंजाब से लाया था या किसी अन्य राज्य से, इसकी भी जांच की जा रही है। इस गिरफ्तारी से शिमला में सक्रिय नशे के लोकल नैटवर्क से जुड़े कई अन्य चेहरों के बेनकाब होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!