हमीरपुर में सरकारी दफ्तर के अंदर पहुंचा 5 फीट लंबा सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Jun, 2026 06:29 PM

5 foot long snake enters government office in hamirpur

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय भवन में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक सांप घुस आया। पिछले दो दिनों से विभागीय दफ्तर में छिपे इस सांप के कारण पूरा स्टाफ बेहद खौफ और डर के साए में काम करने को मजबूर था।...

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय भवन में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक सांप घुस आया। पिछले दो दिनों से विभागीय दफ्तर में छिपे इस सांप के कारण पूरा स्टाफ बेहद खौफ और डर के साए में काम करने को मजबूर था। हालांकि, वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह सांप पिछले दो दिनों से कार्यालय भवन के भीतर ही कहीं छुपा हुआ। सोमवार को जब यह सांप सीधे बाल विकास परियोजना अधिकारी के दफ्तर में जा पहुंचा, तो दफ्तर में चीख-पुकार मच गई। सांप को देखते ही कार्यालय में मौजूद स्टाफ तुरंत कमरों से बाहर की तरफ भागे। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की एक विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया सांप 'रैट स्नेक' था, जिसकी लंबाई करीब 5 फीट के आसपास थी। वहीं, सांप के पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!