पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी सहित 4 लोग गिरफ्तार

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 20 Oct, 2020 08:35 PM

4 people arrested including the main accused in the paper leak case

हिमाचल पथ परिवहन निगम की कंडक्टर भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले आरोपी ने मंगलवार को पुलिस थाना शाहपुर में आत्म समर्पण कर दिया। इतना ही नहीं पेपर सॉल्व करने वाले 3 अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में...

धर्मशाला (तनुज): हिमाचल पथ परिवहन निगम की कंडक्टर भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले आरोपी ने मंगलवार को पुलिस थाना शाहपुर में आत्म समर्पण कर दिया। इतना ही नहीं पेपर सॉल्व करने वाले 3 अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 1 हिमाचल पथ परिवहन निगम में ही बतौर परिचालक कार्यरत्त है। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार थे तथा आरोपी उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत लेने की फिराक में थे। वहीं, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा भी आरोपियों से पूछताछ के लिए मंगलवार को शाहपुर पुलिस थाना पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कंडक्टर भर्ती पेपर लीक मामले के आरोपी मनोज कुमार (26) निवासी गांव वोहरका डाकघर भाली तहसील जवाली जिला कांगड़ा ने पुलिस थाना शाहपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले 2 दिन से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापामारी कर रही थी। वहीं पुलिस ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसे आरोपी मनोज ने व्हाट्सऐप के जरिए कंडक्टर भर्ती के पेपर की फोटो खींच कर भेजी थी।

आरोपी मनोज ने हिमाचल पथ परिवहन निगम में बतौर परिचालक नौकरी करने वाले भाली के ही अनिल कुमार को फोटो परीक्षा केंद्र से खींच कर भेजी थी। बताया जा रहा है कि पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद दोनों ही आरोपी शिमला हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत हासिल करने की फिराक में थे। इतना ही नहीं इस मामले में भाली के एक अन्य युवक अभिषेक तथा भनाला के मुकेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने कंडक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर सॉल्व करके आरोपी को भेजा था। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि पेपर लीक मामले में आरोपी मनोज ने मंगलवार को पुलिस थाना शाहपुर में सरेंडर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने आरोपी अभ्यार्थी की पेपर सॉल्व करने में मदद की थी। मामले के आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा बुधवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!