रेलवे लाइन व शटरिंग का सामान ले उड़े 3 युवक, पुलिस ने नाके पर दबोचा

Edited By Vijay, Updated: 06 Dec, 2019 10:22 PM

3 youth arrested with theft goods

रेलवे लाइन से लोहे का सामान और अन्य चोरीशुदा सामान के साथ पुलिस ने कुटलैहड़ के 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब तीनों एक गाड़ी में सामान को लेकर जा रहे थे और पुलिस ने लमलैहड़ी में नाका लगाया हुआ था।

ऊना (ब्यूरो): रेलवे लाइन से लोहे का सामान और अन्य चोरीशुदा सामान के साथ पुलिस ने कुटलैहड़ के 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब तीनों एक गाड़ी में सामान को लेकर जा रहे थे और पुलिस ने लमलैहड़ी में नाका लगाया हुआ था। गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया तो तीनों के कृत्यों का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों के कब्जे से रेलवे लाइन पर लगने वाली लोहे की पत्तियां बरामद की गई हैं, वहीं इनकी गाड़ी से शटरिंग वाली लोहे की प्लेटें और लोहे की सपोर्टें भी बरामद की गई हैं। तीनों से इस सामान को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपियों को चोरीशुदा सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मनी कुमार निवासी लठियानी, जोगिंद्र कुमार निवासी घुघन ककराणा और दयाल सिंह निवासी रायपुर मैदान के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!