शिमला में पंजाब के 3 तस्कर गिरफ्तार, कार की डिक्की में ऐसी जगह छिपा रखा था चिट्टा और अफीम

Edited By Vijay, Updated: 14 Aug, 2026 05:22 PM

3 smugglers arrested with heroin and opium

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस थाना ठियोग की टीम ने नाकाबंदी और चैकिंग के दौरान एक कार से चिट्टा और अफीम बरामद कर पंजाब के तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस थाना ठियोग की टीम ने नाकाबंदी और चैकिंग के दौरान एक कार से चिट्टा और अफीम बरामद कर पंजाब के तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार ठियोग पुलिस को इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर एक पुख्ता गोपनीय सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाईपास रोड पर ठियोग कैफे के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग शुरू की। इस दौरान वहां से गुजर रही एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया।

जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो तस्करों की चालाकी सामने आ गई। आरोपियों ने कार की डिक्की के ऊपर लगे हैंड-रेस्ट के अंदर दो पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफे छिपा रखे थे। पुलिस ने जब इन लिफाफों की जांच की तो पहले लिफाफे से 20 ग्राम चिट्टा और दूसरे लिफाफे से 135 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मादक पदार्थों को कब्जे में ले लिया और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है।

लुधियाना के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
इस मामले में पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह (20) पुत्र स्व. जितेंद्र सिंह, विक्रम सिंह (22) पुत्र राजविंदर सिंह और जसकरण सिंह (21) पुत्र स्व. जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!