हिमाचल में अमृतसर के 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 75 ग्राम चिट्टे के साथ कार भी जब्त

Edited By Vijay, Updated: 09 Dec, 2025 11:45 AM

3 drug smugglers arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है।

कांगड़ा (कालड़ा): हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर के पास पंजाब के अमृतसर निवासी तीन युवकों को 75 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष टीम कांगड़ा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को एक विश्वसनीय सूत्र से गुप्त सूचना मिली कि सारनू (शाहपुर) के पास एक गाड़ी (HR 41F-1766) में तीन युवक बैठे हैं और नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश दी और गाड़ी को घेर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों युवकों के कब्जे से कुल 75 ग्राम हैरोइन बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्की (27) पुत्र अमर सिंह, संदीप सिंह (27) पुत्र कुलवंत सिंह और विशाल सिंह (20) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी पंजाब के जिला अमृतसर के बैरका क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इस बरामदगी के बाद पुलिस थाना शाहपुर में तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने न केवल नशीला पदार्थ बल्कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और कांगड़ा में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!