कार के डैशबोर्ड से चरस की खेप बरामद, मंडी व कुल्लू के 3 लोग गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 21 May, 2022 12:03 AM

3 arrested with hashish

पुलिस थाना सदर टीम ने चरस और पुलिस थाना बरमाणा टीम ने चिट्टे के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस टीम जब पलैणीघाट में गश्त पर थी तो घागस की तरफ से एक कार आई। पुलिस ने इस कार को जांच के लिए रोका।

बिलासपुर (संतोष): पुलिस थाना सदर टीम ने चरस और पुलिस थाना बरमाणा टीम ने चिट्टे के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस टीम जब पलैणीघाट में गश्त पर थी तो घागस की तरफ से एक कार आई। पुलिस ने इस कार को जांच के लिए रोका। कार में 3 लोग सवार थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार के डैशबोर्ड से पुलिस को 114 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान राज कुमार (25) निवासी तहसील सदर जिला मंडी, रामजी (22) निवासी तहसील भुंतर जिला कुल्लू व राजेश कुमार (28) निवासी तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!