Una: मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना! जालंधर के श्रद्धालु परिवार ने अर्पित किया डेढ़ किलो चांदी का छत्र

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2026 01:29 PM

chintpurni temple

विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में श्रद्धालुओं की अगाध आस्था लगातार देखने को मिल रही है। शनिवार सुबह पंजाब के जालंधर से आए एक श्रद्धालु परिवार ने माता के चरणों में करीब डेढ़ किलो चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया है।

चिंतपूर्णी (राकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में श्रद्धालुओं की अगाध आस्था लगातार देखने को मिल रही है। शनिवार सुबह पंजाब के जालंधर से आए एक श्रद्धालु परिवार ने माता के चरणों में करीब डेढ़ किलो चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया है। मन्नत पूरी होने पर परिवार ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ यह भेंट माता के दरबार में चढ़ाई।

जालंधर के जिंदल परिवार द्वारा भेंट किए गए इस चांदी के छत्र का कुल वजन 1 किलो 490 ग्राम है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। इस छत्र को आधुनिक कारीगरी से बेहद खूबसूरती के साथ तैयार किया गया है। इसके चारों ओर चांदी की आकर्षक लड़ियां लगाई गई हैं। इसके अलावा छत्र पर ओम, स्वास्तिक सहित अन्य धार्मिक चिह्न उकेरे गए हैं, जो इसकी भव्यता को कई गुना बढ़ा रहे हैं। यह भव्य छत्र अब मां की पावन पिंडी को सुशोभित कर रहा है।

छत्र को माता के चरणों में अर्पित करने से पहले मंदिर के पुजारियों द्वारा इसकी विधिवत पूजा की गई। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान पूरा किया और उसके बाद पूरे सम्मान के साथ छत्र को माता की पवित्र पिंडी के ऊपर सुसज्जित किया।

इस अवसर पर जालंधर से आए जिंदल परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में दर्शनों के लिए आ रहे हैं। उनका मानना है कि उनके परिवार पर मां की असीम कृपा बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी एक मनोकामना पूर्ण हुई थी, जिसके फलस्वरूप उन्होंने अपनी स्वेच्छा और श्रद्धा से माता के चरणों में यह भेंट अर्पित की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!