मंडी के पधर में चरस की खेप के साथ कांगड़ा के 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Edited By Vijay, Updated: 10 Feb, 2022 06:48 PM

2 youth arrested with hashish

नशे के खात्मे को लेकर पधर पुलिस ने गश्त अभियान तेज कर दिया है और हर हफ्ते नशे की खेप के साथ कोई न कोई गिरफ्तार हो रहा है। इसी कड़ी में बुधवार रात्रि को पधर-बल्ह संपर्क मार्ग पर लगाए नाके के दौरान पुलिस ने चरस की खेप सहित बाइक सवार 2 युवकों को...

पधर (किरण): नशे के खात्मे को लेकर पधर पुलिस ने गश्त अभियान तेज कर दिया है और हर हफ्ते नशे की खेप के साथ कोई न कोई गिरफ्तार हो रहा है। इसी कड़ी में बुधवार रात्रि को पधर-बल्ह संपर्क मार्ग पर लगाए नाके के दौरान पुलिस ने चरस की खेप के सहित बाइक सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अशोक ठाकुर ने बताया कि एएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल जय सिंह व आरक्षी बवन कुमार ने पधर-बल्ह सड़क मार्ग पर स्नोट नाला के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान घोघराधार की ओर से बाइक (एचपी 40डी-6411) पर 2 युवक आ रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें जांच के लिए रोका गया तो उनसे 517 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बाइक सवार अंशुल (22) पुत्र सुरेंद्र कुमार व आगम (19) पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी जिला कांगड़ा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक ठाकुर ने कहा कि दोनों आरोपियों को वीरवार को मंडी कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!