जोगिंद्रनगर में बाइक से 503 ग्राम चरस बरामद, कांगड़ा के 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 22 Oct, 2021 05:28 PM

2 youth arrested with hashish

जोगिंद्रनगर पुलिस ने नाके के दौरान 503 ग्राम चरस के साथ कांगड़ा जिले के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के प्रवेशद्वार में गुगली खड्ड के पास वाहनों की चैकिंग के दौरान एक बाइक मंडी की ओर से आई....

जोगिंद्रनगर (ब्यूरो): जोगिंद्रनगर पुलिस ने नाके के दौरान 503 ग्राम चरस के साथ कांगड़ा जिले के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के प्रवेशद्वार में गुगली खड्ड के पास वाहनों की चैकिंग के दौरान एक बाइक मंडी की ओर से आई, जिस पर 2 युवक सवार थे। बाइक को रोक कर जब चालक से कागज दिखाने को कहा तो वे दोनों सकपका गए। पुलिस ने वाहन की चैकिंग की तो बाइक से 503 ग्राम चरस बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक युवक घुरक्कड़ी कांगड़ा जबकि दूसरा रजियाणा तहसील नगरोटा बंगवा का रहने वाला है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!