चिट्टे के साथ बाइक पर सवार थे 2 युवक, पुलिस ने ऊना-बड़सर हाईवे पर दबोचा

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2021 08:53 PM

2 bike rider arrested with heroin

ऊना-बड़सर हाईवे पर नलवाड़ी में चैकिंग के दौरान बंगाणा पुलिस ने 2 बाइक सवार युवकों से 4.31 ग्राम चिट्टा पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने अनुज निवासी रैल तथा सुमित कुमार घुमारड़ा नादौन को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बंगाणा (शर्मा): ऊना-बड़सर हाईवे पर नलवाड़ी में चैकिंग के दौरान बंगाणा पुलिस ने 2 बाइक सवार युवकों से 4.31 ग्राम चिट्टा पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने अनुज निवासी रैल तथा सुमित कुमार घुमारड़ा नादौन को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ प्रेमपाल शर्मा के नेतृत्व में जब पुलिस यातायात चैकिंग पर थी तो इस दौरान ऊना की तरफ से आ रहे 2 बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर बाइक को भगाने की कोशिश करने लगे जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर के मुताबिक इस संबंध में बंगाणा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!