पांवटा साहिब : 2 अलग-अलग मामलों में 886.97 ग्राम चरस के 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 08 Dec, 2021 08:06 PM

2 arrested with hashish

पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड़ तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चरस सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में राकेश कुमार, उमेश कुमार, जय प्रकाश पर आधारित एसआईयू टीम को सूचना...

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड़ तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चरस सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में राकेश कुमार, उमेश कुमार, जय प्रकाश पर आधारित एसआईयू टीम को सूचना मिली कि गांव गातु के ऊपर पहाड़ी पर एक भेड़-बकरी पालकों का दल अस्थायी रूप से जंगल में रुका हुआ है। उनमें से एक युवक रोबिन (19) पुत्र गुरदयाल निवासी गांव ग्वाल डाकघर मसरी उत्तराखंड 2 दिन पहले आया है। वह अपने साथ बिक्री करने के लिए चरस लेकर आया है। वह चोरी-छिपे यहां चरस बेचने का कार्य कर रहा है।

खुले स्थान पर आग जलाकर बैठे थे 5-6 लोग

इस पर पुलिस दल रात्रि करीब 1.30 बजे भेड़ पालक के डेरे में पहुंचा। वहां जंगल के बीच खुले स्थान पर आग जलाकर 5-6 लोग बैठे हुए थे। उन्होंने अपना नाम रामानंद (49) निवासी गांव छितकुल डाकघर सांगला जिला किन्नौर, बंडी लाल (58) निवासी गांव छितकुल सांगला जिला किन्नौर, देव राम (32) निवासी गांव ग्वाल डाघकर मसरी जिला उत्तरकाशी उत्तराखंड, कृपा राम (45) निवासी गांव बाग हावड़ा डाकघर कोडगा कमरऊ व हीरा सिंह (43) पुत्र स्व. प्रकाश चन्द निवासी गांव व डाकघर छितकुल जिला किन्नौर तथा रोबिन (19) पुत्र गुरदयाल निवासी उत्तरकाशी उत्तराखंड बताया। पुलिस दल ने जब रोबिन के बैग को चैक किया तो उसमें से 826 ग्राम चरस बरामद हुई।

बस स्टैंड पर 60.97 ग्राम चरस के साथ दबोचा व्यक्ति

दूसरे मामले में बिरम पाल, यादेश कुमार व ओम प्रकाश पर आधारित पुलिस टीम करीब 8 बजे रात को बस स्टैंड में गश्त करते हुए पहुंची। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर बस के पीछे छिप गया। उसने अपनी पीठ पर एक बैग उठाया हुआ था। टीम द्वारा पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम समीन्द्र पाल सिंह (36) पुत्र सोहन सिंह निवासी माहिलपुर तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब बताया। शक के आधार पर जब उसके बैग को चैक किया तो उसमें 60.97 ग्राम चरस बरामद हुई।
डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!