कांगड़ा में 15 बौद्ध भिक्षुओं सहित 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2021 08:31 PM

18 new cases of corona in kangra

15 बौद्ध भिक्षुओं सहित वीरवार को जिला में 18 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, ऐसे में जिला में फिर से कोरोना के मामले बढ़ गए हैं, वहीं 7 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ जिला कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को धर्मशाला स्थित बौद्ध मठ...

धर्मशाला (ब्यूरो): 15 बौद्ध भिक्षुओं सहित वीरवार को जिला में 18 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, ऐसे में जिला में फिर से कोरोना के मामले बढ़ गए हैं, वहीं 7 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ जिला कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को धर्मशाला स्थित बौद्ध मठ के 17 से लेकर 50 वर्ष आयु वर्ग के 15 बौद्ध भिक्षु संक्रमित पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त नियर बास्केट ग्राऊंड गंगकई की 39 वर्षीय महिला व 44 वर्षीय व्यक्ति और एलआईजी 69 रक्कड़ कालोनी ऊना के 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला में अब तक 8391 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 8120 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 62 हैं और 207 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!