हिमाचल में बर्फ 'भारी', 178 सड़कों पर यातायात बंद, 5 ट्रांसफार्मर नहीं हो पाए बहाल

Edited By Vijay, Updated: 15 Jan, 2023 10:12 PM

178 roads and 5 transformers closed due to snowfall

हिमाचल में बर्फबारी के बाद परेशानियां कम नहीं हुई हैं। दूसरे दिन भी प्रदेश में 178 सड़कों पर यातायात बंद हैं। सबसे ज्यादा सड़कें लाहौल-स्पीति जिले में बंद हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाहौल-स्पीति जिले में कुल...

शिमला (राजेश): हिमाचल में बर्फबारी के बाद परेशानियां कम नहीं हुई हैं। दूसरे दिन भी प्रदेश में 178 सड़कों पर यातायात बंद हैं। सबसे ज्यादा सड़कें लाहौल-स्पीति जिले में बंद हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाहौल-स्पीति जिले में कुल 132 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कुल्लू जिले में 32 सड़कें बंद हैं। किन्नौर और कांगड़ा जिले में 2-2 सड़कें बंद हैं जबकि चंबा में 1, मंडी में 7 और शिमला जिले में भी 2 सड़कें अभी तक बंद हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बिजली बोर्ड ने बिजली बहाल कर दी है। प्रदेश में बिजली के अब सिर्फ 5 ट्रांसफार्मर ही बंद हैं। इनमें 3 ट्रांसफार्मर चंबा और 2 ट्रांसफार्मर किन्नौर जिले में बंद हैं। बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन ट्रांसफार्मर को भी ठीक कर दिया जाएगा ताकि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल रहे।

आपदाओं में मौत का सिलसिला भी जारी
वहीं प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की मौतों का सिलसिला जारी है। प्रदेश में रविवार को 3 लोगों की प्राकृतिक आपदाओं के कारण मौत हुई है। 2 मौतें सिरमौर जिले में सड़क हादसे के कारण हुई हैं तो वहीं एक मौत मंडी जिले में पहाड़ी से गिरने के कारण हुई है। इन मौतों के साथ विंटर सीजन में प्राकृतिक आपदाओं के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 35 हो चुकी है। इसके अलावा इस सीजन में 67 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा बीते 15 दिनों में हिमाचल प्रदेश को 2 करोड़ 27 लाख रुपए का नुक्सान हो चुका है। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 56 और शिमला जिले में 50 लाख रुपए के नुक्सान का आकलन है। 

कई क्षेत्रों में तापमान माइनस में 
हिमाचल में बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंड का मौसम लौट आया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान माइनस में चल रहा है, तो कई क्षेत्रों में शून्य डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान चल रहा है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश में हुई बारिश बर्फबारी के बाद किसानों-बागवानों को काफी हद तक राहत मिली है। पिछले 3 महीनों से चल रहा ड्राई स्पैल आखिरकार समाप्त हो चुका है। बर्फबारी के कारण प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बर्फ देखने की चाह में पर्यटक अब हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करने लगे हैं।

16 और 17 जनवरी को मौसम साफ 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 और 17 जनवरी को प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के निचले क्षेत्रों में कोहरा गिरने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कोहरे को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान विजिबिलिटी कम हो सकती है। वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। 18 जनवरी के बाद प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!