चम्बा से हैलीकॉप्टर ने 2 दिन में 5 बार भरी उड़ान, 112 यात्री पहुंचाए पांगी

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2020 06:49 PM

112 passengers reached pangi from chamba in helicopter

चम्बा में फंसे स्कूली बच्चे व मरीज हवाई उड़ानों से पांगी घाटी पहुंच गए हैं। 2 दिन में करीब 112 यात्रियों को हैलीकॉप्टर के माध्यम से पांगी पहुंचाया गया। वीरवार को एक साथ 2 हवाई उड़ाने हुईं। इनमें 44 यात्री जिला मुख्यालय से पांगी पहुंचे।

चम्बा (ब्यूरो): चम्बा में फंसे स्कूली बच्चे व मरीज हवाई उड़ानों से पांगी घाटी पहुंच गए हैं। 2 दिन में करीब 112 यात्रियों को हैलीकॉप्टर के माध्यम से पांगी पहुंचाया गया। वीरवार को एक साथ 2 हवाई उड़ाने हुईं। इनमें 44 यात्री जिला मुख्यालय से पांगी पहुंचे। इनमें 38 स्कूली बच्चे व शेष मरीज तथा तीमारदार शामिल हैं। वीरवार को सुबह से ही मौसम साफ था और पांगी घाटी जाने वाले बच्चे तय शैड्यूल के मुताबिक सुल्तानपुर स्थित हैलीपैड पर पहुंच गए थे। पहली हैलीकॉप्टर उड़ान में 23 स्कूली बच्चों को पांगी ले जाया गया। इसके बाद दूसरी उड़ान हुई, जिसमें कुल 21 यात्रियों में 15 स्कूली बच्चे शामिल थे। इससे पहले बुधवार को एक साथ 3 उड़ानें हुई थीं। इनमें 68 बच्चे अपने घर पहुंच गए हैं।

बता दें कि पांगी घाटी में भारी बर्फबारी के कारण चम्बा के लिए सभी रास्ते बंद हो गए हैं। इसके कारण यहां केवल हवाई उड़ान से ही आवाजाही संभव है। हवाई उड़ान से पिछले काफी समय से पांगी जाने के लिए तरस रहे घाटी के लोगों को राहत मिली है।  डीसी विवेक भाटिया ने बताया कि 2 दिन में करीब 112 यात्रियों को हैलीकॉप्टर के माध्यम से पांगी पहुंचाया गया। इनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे। अब लगभग सभी यात्री अपने घरों में पहुंच चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!