2 बसों के बीच फंस गया बाइक सवार, फोटो हुई वायरल

Edited By kirti, Updated: 14 Jan, 2020 10:37 AM

youth with bike stuck between 2 buses

जाको राखे साइयां मार सके न कोई, यह कहावत सोमवार सुबह गांव बढलठोर बाजार में उस समय सच हुई, जब एक बाइक सवार 2 बसों के बीच फंस गया और बाल-बाल बच गया। सोमवार सुबह एक बस डाडासीबा से ढलियारा की ओर जा रही थी और दूसरी बस देहरा से डाडासीबा की तरफ जा रही थी।...

परागपुर (ब्यूरो): जाको राखे साइयां मार सके न कोई, यह कहावत सोमवार सुबह गांव बढलठोर बाजार में उस समय सच हुई, जब एक बाइक सवार 2 बसों के बीच फंस गया और बाल-बाल बच गया। सोमवार सुबह एक बस डाडासीबा से ढलियारा की ओर जा रही थी और दूसरी बस देहरा से डाडासीबा की तरफ जा रही थी। इस दौरान बढलठोर बस स्टैंड पर एक प्रवासी बाइक चालक ने थोड़ी सी जगह देखकर उक्त दोनों बसों के बीच से बाइक निकालने की कोशिश की, परंतु वह दोनों बसों के बीच फंस गया। हालांकि बस चालकों ने सूझबूझ दिखाकर ब्रेक लगा दी और एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। दोनों बसों के बीच फंसी बाइक का फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!