पिता के कमरे से जाते ही युवक ने उठाया खौफनाक कदम, होटल मैनेजमैंट की कर रहा था पढ़ाई

Edited By Vijay, Updated: 31 Jul, 2022 08:24 PM

youth committed suicide

शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के नजदीक अप्पर डकोल्ड में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त पंकज कुमार के रूप में हुई है।

रामपुर बुशहर (नोगल): शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के नजदीक अप्पर डकोल्ड में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त पंकज कुमार के रूप में हुई है। युवक उत्तराखंड के ऋषिकेश से होटल मैनेजमैंट की पढ़ाई कर रहा था। बीते रोज ही वह ऋषिकेश से वापस अपने पिता के पास लौटा था। जानकारी के अनुसार सुबह के समय पंकज के पिता अपने काम के लिए बाहर निकल गए। इस दौरान युवक ने कमरे में आत्महत्या कर ली।

मकान मालकिन ने पुलिस को दी सूचना
पुलिस को मकान मालकिन ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। महिला ने बताया कि उसने अपने किराएदार के बेटे को कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ देखा। इसके तुरंत बाद ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के सामने युवक का शव पंखे से नीचे उतारा। इस दौरान मृतक के पिता व चाचा ने भी शव का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रामपुर ले जाया गया। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!