शिमला के जाखू में तेंदुए से भिड़ गया युवक, हाथ व बाजू पर आए गहरे जख्म

Edited By Vijay, Updated: 24 Nov, 2022 06:32 PM

youth clashed with leopard

शिमला के जाखू में तेंदुए द्वारा एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। तेंदुए के हमले से युवक बुरी तरह लहूलुहान हुआ है। युवक पर तेंदुए ने यह हमला रात 11:45 पर जाखू के समीप फाइव बैंच के पास किया।

शिमला (जस्टा): शिमला के जाखू में तेंदुए द्वारा एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। तेंदुए के हमले से युवक बुरी तरह लहूलुहान हुआ है। युवक पर तेंदुए ने यह हमला रात 11:45 पर जाखू के समीप फाइव बैंच के पास किया। घायल युवक को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। उसके हाथ और बाजू पर गहरे जख्म हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार युवक शिमला के एक निजी होटल में नौकरी करता है। वह रात को करीब 11:14 बजे के आसपास होटल से घर जाने के लिए निकला। युवक का घर जाखू क्षेत्र में है। जब वह फाइव बैंच के पास से गुजर रहा था तो उसी दौरान तेंदुए ने उसके पीठ और बाजू पर पंजा मारा, जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर पड़ा। काफी समय तक वह तेंदुए से लड़ता रहा और चिल्लाता रहा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देख तेंदुआ भाग खड़ा हुआ, जिसके चलते युवक की जान बच गई। इसके बाद घायल युवक को आईजीएमसी ले जा गया।

लोग नहीं आते तो मार डालता तेंदुआ : विजय
तेंदुए के हमले में घायल हुए युवक विजय ने कहा कि तेंदुए के हमले के बाद नीचे गिरते ही उसने शोर मचा दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास से कुछ लोग दौड़कर फाइव बैंच की ओर आए। अगर लोग मदद के लिए नहीं पहुंचते तो तेंदुआ उसे मारकर जंगल में ले जाता। तेंदुआ बार-बार उस पर हमला करता रहा लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से लड़ता रहा।  

लोगों ने पिंजरे व स्ट्रीट लाइटें लगाने की उठाई मांग 
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में एक तो स्ट्रीट लाइटें कम हैं। काफी जगह ऐसी है जहां पर अधेंरा होता है। आधे से ज्यादा लाइटें खराब हैं। वहीं इस क्षेत्र में पिंजरे भी नहीं लगे हैं। यह क्षेत्र जंगल वाला है। लोगों को इस क्षेत्र में रात में नहीं बल्कि दिन के समय भी डर लगा रहता है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!