Edited By Vijay, Updated: 26 Nov, 2022 06:43 PM

सदर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक को 522 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस को कब्जे में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडी (रजनीश): सदर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक को 522 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस को कब्जे में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सदर पुलिस ने मनाली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका तो उसमें सवार युवक के कब्जे से 522 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान राहुल बिस्नोई (22) पुत्र नैना राम निवासी लांबा, तहसील बिलादा जिला जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। एसपी.शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here