गाड़ी में बैठकर कर रहे थे चिट्टे का सेवन, पुलिस ने मौके पर दबोचे 4 युवक

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2020 11:29 PM

youth arresed with heroin

सोलन पुलिस ने 4 युवकों को 0.91 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ओच्छघाट के नजदीक नंदल मैदान में एक गाड़ी में बैठकर चिट्टे का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान एक सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर युवकों को पकड़ा और तलाशी लेने पर उनके पास से हैरोइन...

सोलन (अमित): सोलन पुलिस ने 4 युवकों को 0.91 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ओच्छघाट के नजदीक नंदल मैदान में एक गाड़ी में बैठकर चिट्टे का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान एक सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर युवकों को पकड़ा और तलाशी लेने पर उनके पास से हैरोइन सहित चिट्टे का सेवन करने के लिए प्रयोग की जाने वाली सामग्री बरामद हुई।

एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान पुलकित निवासी सोलन, हनी कुमार निवासी अर्की, कर्ण देव निवासी बिलासपुर व निखिल निवासी सिरमौर के तौर पर हुई है। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर डैशबोर्ड में एक लाइटर, एक सिरिंज, गोलनुमा 10 रुपए का नोट व हैरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!