चिंतपूर्णी कार हादसा :  "जिस दिन मैं मर जाऊं, अर्थी पर...", हादसे से एक घंटे पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर डाली थी रील

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Apr, 2026 01:32 PM

young man had posted a reel less than an hour before chintpurni car accident

Chintpurni Road Accident : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भरवाईं के पास बुधवार को हुए दर्दनाक कार हादसे में मारे गए लुधियाना के युवक रजनीश उर्फ पिंकू (28) की सोशल मीडिया पोस्ट अब चर्चा का विषय बनी हुई है। इंस्टाग्राम पर हादसे से ठीक एक घंटा पहले साझा...

Chintpurni Road Accident : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भरवाईं के पास बुधवार को हुए दर्दनाक कार हादसे में मारे गए लुधियाना के युवक रजनीश उर्फ पिंकू (28) की सोशल मीडिया पोस्ट अब चर्चा का विषय बनी हुई है। इंस्टाग्राम पर हादसे से ठीक एक घंटा पहले साझा किए गए वीडियो में पिंकू ने मौत और विदाई का जिक्र किया था, जिसे देखकर अब परिजन और दोस्त स्तब्ध हैं।

"इक दिन मैं नहीं होणा, तैनूं चैन मिल जाणा"

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 29 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे भरवाईं क्षेत्र में हुआ। लुधियाना की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी पिंकू पेशे से टैक्सी चालक था और अपनी नई स्विफ्ट डिजायर कार में चिंतपूर्णी मंदिर आया था। हादसे से पहले उसने चार वीडियो पोस्ट किए थे। एक वीडियो में वह भावुक होते हुए कहता है— "मेरे भाई, जिंदगी में तुझसे कुछ नहीं मांगा, लेकिन जिस दिन मैं मर जाऊं, उस दिन अर्थी को एक कंधा तेरा भी हो।" वहीं, एक अन्य वीडियो में वह पंजाबी गाने "इक दिन मैं नहीं होणा, तैनूं चैन मिल जाणा" पर एक्टिंग करता नजर आ रहा है।

CCTV में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर

वहीं, यह पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि  तेज रफ्तार काली स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे गहरी खाई में समा गई, जिससे दो युवक जिंदा जल गए। चश्मदीदों के मुताबिक, चलती गाड़ी का टायर अचानक फट गया था, जिसके बाद चालक का संतुलन बिगड़ गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

परिवार में मातम

पिंकू ने कुछ महीने पहले ही अपनी गाड़ी खरीदी थी और बुधवार को वह सवारी लेकर घर से निकला था। उसके परिवार में पत्नी और एक नन्ही बेटी है। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी जान गई है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास अभी जारी हैं। वहीं, इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!