कमरे से आ रही थी बदबू, पुलिस ने तोड़ा दरवाजा तो रह गई दंग....युवक की लाश मिलने से सनसनी

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 May, 2026 11:07 AM

young man body found inside home in bilaspur death suspected due to  chitta

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके घर में मिला। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मृत्यु करीब दो दिन पहले हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में नशे के अत्यधिक सेवन (ओवरडोज)...

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके घर में मिला। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मृत्यु करीब दो दिन पहले हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में नशे के अत्यधिक सेवन (ओवरडोज) को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

कमरे से आ रही थी बदबू

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत सेऊ का है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह गांव के लोगों को एक पुश्तैनी मकान से तेज दुर्गंध आने लगी। संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची घुमारवीं पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, जिसके कारण कमरे में बदबू फैल चुकी थी।

पुश्तैनी मकान में अकेला रहता था मृतक

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी विशाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता और भाई से अलग पुश्तैनी मकान में अकेला रहता था। पिछले कुछ समय से उसका गांव में आना-जाना भी काफी कम हो गया था।

नशे का आदी था युवक

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न श्रेणियों के कुल 6 मामले दर्ज थे। युवक के नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है, जिसके चलते पुलिस 'चिट्टे' या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के एंगल से भी जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!