चलो चंबा अभियान के तहत वूमेन इंटरनेशनल मोटरसाइकिल एसोसिएशन की टीम चम्बा पहुंची

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Mar, 2021 05:32 PM

women s international motorcycle association team reached chamba

चंबा जिला के अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने एक अभियान चलाया है। जिसका नाम चलो चंबा रखा गया है। चंबा एक ऐतिहासिक शहर है और इसका एक हजार से भी ज्यादा पुराना इतिहास है।

चंबा (सलीम खान) : चंबा जिला के अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने एक अभियान चलाया है। जिसका नाम चलो चंबा रखा गया है। चंबा एक ऐतिहासिक शहर है और इसका एक हजार से भी ज्यादा पुराना इतिहास है। यहां बहुत से ऐसे पर्यटन स्थल है जहां पर हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। लेकिन इसी जिले में अभी भी बहुत से ऐसे सुंदर स्थल हैं जहां की लोक कला और संस्कृति वहां का रहन सहन अपने में एक अलग ही पहचान बनाए हुए हैं। यहां पर ऐसे सुंदर स्थल हैं जो जिनका जिक्र अभी तक नहीं हो पाया है। इन्हीं सभी पर्यटन स्थलों व ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को लोगों तक पहुंचाने का प्रशासन का यह एक प्रयास है। उसी के तहत नोट ऑन मैप संस्था की ओर से एक वूमेन इंटरनेशनल मोटरसाइकिल एसोसिएशन की टीम चंबा पहुंची। अपनी वॉक के दौरान उन्होंने चम्बा के ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक स्थलों के इतिहास व उसके महत्व के बारे में जानकारी ली। यही महिला वूमेन बाइकर चंबा की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों को भी प्रेरित करेंगे। यह महिला बाइकर नोट ऑन मैप संस्था के साथ आगामी 15 मार्च तक जिला के विभिन्न हिस्सों में पहुंचेगी और रैली के माध्यम से यह टीम चम्बा की संस्कृति को विश्व के मानचित्र पर प्रसिद्ध करने का प्रयास करेंगे ताकि यहां पर पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हो। उन्होंने बताया कि यहां हर कई सैलानी घूमने के लिए आते हैं लेकिन कुछेक स्थानों पर ही घूम कर वापस चले जाते हैं ऐसे में चम्बा की संस्कृति को गहनता के साथ पेश नहीं किया जाता। इसलिए इस तरह का प्रयास किया जा रहा है ताकि सैलानी यहां पहुंचे और चम्बा जिला की समृद्ध संस्कृति को जाने।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!