Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2026 04:38 PM

विकास खंड मैहला की घलून पंचायत में एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान निम्मो देवी (40) पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव अगाहर जिला चम्बा के तौर पर की गई है।
चम्बा (काकू): विकास खंड मैहला की घलून पंचायत में एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान निम्मो देवी (40) पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव अगाहर जिला चम्बा के तौर पर की गई है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार शाम को निम्मो देवी पशु चराने के लिए घर के साथ लगते जंगल में गई थी। इस दौरान रास्ते में पांव फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। निम्मो देवी को ढांक से गिरता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से निम्मो देवी को ढांक से उठाकर वाहन के माध्यम उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर सदर पुलिस थाना से टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान और आरंभिक जांच के आधार पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें