Shimla: टीएमसी बनी टैरर, मर्डर और क्राइम कॉकटेल पार्टी : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Apr, 2026 09:17 PM

west bengal tmc terror

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत......

पश्चिम बंगाल (ब्यूराे): पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत दक्षिण दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर विधानसभा में जनसभा, रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि ममता दीदी भारत के इतिहास की इकलौती ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो खुलेआम जांच एजैंसियों के काम में बाधा डालती हैं और अपराधियों को बचाती हैं। बंगाल अब टीएमसी के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए और सुशासन की भाजपा सरकार लाने के लिए तैयार है। इसके अतिरिक्त अनुराग सिंह ठाकुर ने इस्लामपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चित्रजीत राय, चोपड़ा विधासभा से भाजपा प्रत्याशी शंकर अधिकारी व चकोलिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज जैन का नामांकन कराकर उन्हें विजय की अपनी शुभकामनाएं दीं।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आज बंगाल असुरक्षा के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। बंगाल में आज बेटियां, बच्चे, व्यापारी, राजनीतिक कार्यकर्त्ता, और तो और न्यायपालिका भी सुरक्षित नहीं है। बंगाल में चारों ओर डर का माहौल है और टीएमसी मतलब टैरर, मर्डर और क्राइम की कॉकटेल पार्टी बन कर रह गई है। बंगाल का यह विधानसभा चुनाव बांग्ला स्वाभिमान, बांग्ला संस्कृति और बंगाल के अस्तित्व की रक्षा का चुनाव है। बंगाल में लंबे समय से बंगलादेशी घुसपैठ जारी है। कांग्रेस से लेकर कम्युनिस्ट और टीएमसी ने योजनाबद्ध तरीके से बंगाल में बंगलादेशियों की घुसपैठ करवाई, क्योंकि ये बांग्लादेशी घुसपैठिए इनके लिए वोट बैंक हैं और इनके ही सहारे यह चुनाव जीतते हैं।

कम्युनिस्ट और टीएमसी. दोनों ने बंगाल पर 50 सालों तक राज किया है। बंगाल पिछले पांच दशकों से कुशासन और दु:शासन झेल रहा है। कम्युनिस्टों ने कुशासन दिए और टीएमसी दु:शासन दे रही है। आज बंगाल को सुशासन की जरूरत है। अगर बंगाल को सुशासन के 2 दशक मिलते हैं तो बंगाल को भारत के सबसे विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है और यह सुशासन सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही दे सकती है”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “नॉर्थ बंगाल के साथ टीएमसी, कांग्रेस और लैफ्ट ने बहुत भेदभाव किया है, मगर भाजपा के पास नॉर्थ बंगाल के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप है। हम यहां ‘टी, टूरिज्म, ट्रांसपोर्ट और टिम्बर’ से जुड़े व्यवसाय को बढ़ावा देने में जुटे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!