Shimla: सुजानपुर की शिवानी व निरमंड की नीलमा सबसे युवा पार्षद

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2026 10:40 PM

shimla shivani neelma councilor

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में सबसे कम उम्र की 22 वर्षीय दो युवतियों ने जीत दर्ज कर पार्षद बनीं। यह जीत सुजानपुर व निरमंड में दर्ज की है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में सबसे कम उम्र की 22 वर्षीय दो युवतियों ने जीत दर्ज कर पार्षद बनीं। यह जीत सुजानपुर व निरमंड में दर्ज की है। जिला हमीरपुर के सुजानपुर नगर निकाय में 22 वर्षीय शिवानी ठाकुर ने जीत दर्ज की। उन्होंने सुजानपुर टिहरा वार्ड से जीत दर्ज की है। इसी तरह जिला कुल्लू के निरमंड शहरी निकाय से 22 वर्षीय नीलमा देवी ने वोड सीर कोट से जीत दर्ज की है। जिला मंडी में नेरचौक शहरी निकाय में 25 वर्षीय स्वाति ने मंझयाठल से तथा सरकाघाट शहरी निकाय से 25 वर्षीय पुष्पादेवी ने वार्ड नंबर 3 से जीत दर्ज की है। शहरी निकाय कंडाघाट से 28 वर्षीय मोनिका पंडित, नगर परिषद डल्हौजी से 28 वर्षीय तलविंदर (साहिल पम्मा), नूरपुर से 27 वर्षीय बबिता व 29 वर्षीय अनामिका ने तथा दौलतपुर चौक से 29 वर्षीय श्वेता ने जीत दर्ज की है।

समाज के लिए कुछ नया करना है तो नौजवान पीढ़ी को राजनीति में आना जरूरी : शिवानी
सुजानपुर प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों में सबसे कम उम्र की नौजवान युवती शिवानी ठाकुर पुत्री प्रकाश सडियाल जो नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 से संबंध रखती है ने बताया कि उन्होंने डिग्री कॉलेज सुजानपुर से बी.एससी. करने के बाद टैक्नीकल यूनिवर्सिटी दडूही से एमसीए की है। उन्होंने बताया कि अपने पिता प्रकाश सडियाल से राजनीति में आने की प्रेरणा मिली। इसके अलावा उनकी माता नीता कुमारी पूर्व में नगर परिषद वार्ड नंबर 5 की पार्षद रह चुकी है। उन्होंने कहा कि बेशक वर्तमान में युवा राजनीति से कोसों भाग रहे हैं, उनकी ललक केवल मात्र सरकारी नौकरी पाने की है, लेकिन यदि समाज के लिए कुछ नया करना है तो उसके लिए नौजवान पीढ़ी को राजनीति में आना बहुत जरूरी है, क्योंकि नौजवान समाज की भलाई के लिए नई सोच व नया विकास के साथ कार्य करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!