ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे जलरक्षक अब बन पाएंगे जूनियर फिटर

Edited By Simpy Khanna, Updated: 12 Oct, 2019 12:07 PM

watermen serving rural areas will now be able to become junior fitters

हिमाचल में पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे जलरक्षक अब जूनियर फिटर बन सकेंगे। राज्य सरकार ने 2017 में बने इनके भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन कर दिया है। अब पंचायती राज विभाग से 5 फीसदी कोटे से जलरक्षकों की तैनाती...

शिमला  (ब्यूरो): हिमाचल में पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे जलरक्षक अब जूनियर फिटर बन सकेंगे। राज्य सरकार ने 2017 में बने इनके भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन कर दिया है। अब पंचायती राज विभाग से 5 फीसदी कोटे से जलरक्षकों की तैनाती आई.पी.एच. में की जा सकेगी।

केंद्र व राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त किसी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से फिटर व प्लंबर ट्रेडमें सर्टीफिकेट वाले जलरक्षक इसके लिए पात्र होंगे। अलाइनमैंट फिटिंग प्लम्बरिंग के कार्यों में 3 वर्ष के अनुभव सहित 8 वर्ष का सेवाकाल जरूरी किया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास होना भी अनिवार्य किया गया है। प्रदेश में तकरीबन 6,000 जलरक्षक सेवाएं दे रहे हैं। आर. एंड पी. नियमों पर खरा उतरने वाले जलरक्षक जूनियर फिटर बन पाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!