चार दिन से था लापता, जंगल में इस हाल में मिला युवक

Edited By prashant sharma, Updated: 18 Nov, 2021 03:02 PM

was missing for four days a young man found in this condition in forest

चार से जिस लापता युवक की तलाश की जा रही थी वह आखिरकार चार दिन बाद जंगल से मिल गया। युवक 14 नवंबर की शाम से घर से गायब था। बताया जा रहा है कि युवक बैलों को चराने के लिए जंगल में गया हुआ था लेकिन शाम को जब वापिस नहीं लौटा

संगड़ाह : चार से जिस लापता युवक की तलाश की जा रही थी वह आखिरकार चार दिन बाद जंगल से मिल गया। युवक 14 नवंबर की शाम से घर से गायब था। बताया जा रहा है कि युवक बैलों को चराने के लिए जंगल में गया हुआ था लेकिन शाम को जब वापिस नहीं लौटा तो परिजनों ने युवक की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। हरिपुरधार के गेहल गांव से लापता 24 वर्षीय युवक अनूप ठाकुर को स्थानीय लोग और पुलिस लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने ड्रोन की मदद से भी सर्च अभियान चलाया था। बुधवार रात को युवक घर के साथ लगते जंगल से मिल गया। 

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे अचानक जंगल से किसी के चिल्लाने और सीटियां बजाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने जाकर देखा तो उन्हें वहां अनूप मिल गया। हैरान करने वाली बात यह है कि अनूप घर से महज ढ़ाई किलोमीटर दूर जंगल में मिला है, जबकि पुलिस और लोगों ने युवक की दूर दूर तक तलाश की। जानकारी के मुताबिक युवक ने जंगल में रहने के लिए एक अस्थाई ठिकाना बनाया हुआ था। युवक घर से दूर बनी दोची (अस्थाई निवास) से रजाई, कंबल व गद्दा उठाकर ले गया था और उसे झाड़ियों के बीच बिछा दिया था जहां वह चार दिन से रह रहा था। परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि युवक की हालत स्थिर है। उन्होंने पुलिस का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने लगातार चार दिनों तक सर्च अभियान चलाया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया की वह खुद हैरान है कि उन्हें युवक वहां पर पहले क्यों नहीं दिखाई दिया। संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों व हरिपुरधार पुलिस टीम की मदद से युवक को चौथे दिन बरामद कर लिया गया है। युवक की हालत स्थिर है और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!