Shimla: विक्रमादित्य ने स्वयं दौरा कर अपने हलके के लोगों की सुनी समस्याएं

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Nov, 2024 02:34 PM

vikramaditya listened to the problems of the people

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने निजी आवास होलीलॉज में अपने हलके शिमला ग्रामीण के लोगों की समस्याएं सुनीं। वह सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों से मिले।

शिमला, (ब्यूरो): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने निजी आवास होलीलॉज में अपने हलके शिमला ग्रामीण के लोगों की समस्याएं सुनीं। वह सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों से मिले। इस दौरान अधिकांश लोगों ने उनके समक्ष सड़कों, पेयजल की समस्याएं रखीं। इसके अलावा राजस्व, वन, कृषि से संबंधित समस्याओं को लेकर भी लोग उनके पास पहुंचे।

लोक निर्माण मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह हर मंगलवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गति को थमने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। साथ ही लोक निर्माण विभाग के तहत किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए वह स्वयं क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!