Edited By Vijay, Updated: 27 May, 2026 07:48 PM

मंडी जिला के बल्ह उपमंडल में सफर करने वाले स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए एक जरूरी अपडेट है। प्रशासन ने ढाबन-तमरोह-चौंतड़ा सड़क मार्ग को आगामी 30 जून तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
मंडी (ब्यूरो): मंडी जिला के बल्ह उपमंडल में सफर करने वाले स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए एक जरूरी अपडेट है। प्रशासन ने ढाबन-तमरोह-चौंतड़ा सड़क मार्ग को आगामी 30 जून तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। एडीएम मदन कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रशासन के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क की दशा सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं। मार्ग पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाने और जल निकासी के लिए यू-आकार की नाली का निर्माण कार्य किया जाना है। कार्य की गुणवत्ता और मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इस सड़क मार्ग को 22 मई से लेकर 30 जून तक यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।
सड़क बंद रहने के दौरान आम जनता और वाहन चालकों को आवाजाही में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। 30 जून तक वाहनों की आवाजाही के लिए ढाबण-लडाना सड़क मार्ग को वैकल्पिक रूट के रूप में चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य पूरा होने तक सहयोग करें और अपनी यात्रा के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग (ढाबण-लडाना) का ही प्रयोग करें।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें