Edited By Kuldeep, Updated: 04 Aug, 2026 10:27 PM

औट-बंजार राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर मंगलवार शाम चवाली माता के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी बस के चलते-चलते पीछे के दोनों टायर अचानक निकल गए।
बालीचौकी (बालीचौकी): औट-बंजार राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर मंगलवार शाम चवाली माता के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी बस के चलते-चलते पीछे के दोनों टायर अचानक निकल गए। बस में उस समय करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित रखा और सुरक्षित स्थान पर रोक दिया।
कुल मिलाकर चालक की सतर्कता के कारण एक बड़ा सड़क हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित रही। घटना के बाद बस सड़क पर ही खड़ी हो गई, जिससे औट-बंजार एनएच 305 पर 2 घंटे यातायात बाधित रहा। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। हालांकि छोटे वाहन सावधानी के साथ बस के किनारे से निकलते रहे। बाद में बस को सड़क से हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।