Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2023 06:18 PM

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को चिंतपूर्णी पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट में हिस्सा लेते हुए पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और सभी लोगों के साथ केंद्र की मोदी सरकार की 9...
ऊना (अमित): केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को चिंतपूर्णी पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट में हिस्सा लेते हुए पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और सभी लोगों के साथ केंद्र की मोदी सरकार की 9 वर्ष की गतिविधियों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा सांझा किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक तरफ जहां गरीबों को मकान से लेकर रसोई गैस का सिलैंडर तक केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराया है, वहीं शैक्षिक व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाते हुए एमबीबीएस में हजारों सीट्स का प्रावधान किया, कई विश्वविद्यालय खोलने के साथ-साथ नए शैक्षणिक संस्थानों का प्रावधान करते हुए बच्चों को घर द्वार के समीप उच्च शिक्षा मुहैया करवाने की तरफ कदम बढ़ाए।

प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्रियों द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की सरकार को हजारों करोड़ रुपए की मदद उपलब्ध कराई है, बेहतर होता यदि राज्य सरकार ने उस राशि को सही जगह पर खर्च किया होता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को केंद्रीय मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए लेकिन आदत से मजबूर प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुछ मंत्री केंद्र सरकार के प्रति आधारहीन बयानबाजी करके सुर्खियां बटोरने में लगे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here