Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2026 06:05 PM

हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर गांधी भवन मंडी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने डॉ. परमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मंडी (रजनीश): हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर गांधी भवन मंडी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने डॉ. परमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा जेन-जी महिलाओं को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी पर ऐतराज जताया। उन्होंने कंगना के मानसिक संतुलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में लंबे समय तक रहने के कारण कंगना का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। देवभूमि के संस्कार ऐसे नहीं हैं कि वहां की महिलाएं या लोग किसी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करें।
150 नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चंपा ठाकुर ने सदर ब्लाक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान संगठन को बूथ और ग्राम स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए 150 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। चंपा ठाकुर ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार के त्याग, समर्पण और दूरदर्शी सोच की बदौलत ही हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य का उदय संभव हो सका है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें