राहुल गांधी को मनरेगा के तथ्यों की पूरी जानकारी नहीं, थोड़ा जागना चाहिए : अनुराग

Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2023 09:31 PM

union minister anurag thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को मनरेगा के तथ्यों की पूरी जानकारी नहीं है। राहुल गांधी द्वारा मनरेगा की राशि कम किए जाने को लेकर सरकार पर किए गए प्रहार के संबंध में पूछे गए सवालों के उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि...

ऊना (सुरेन्द्र): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को मनरेगा के तथ्यों की पूरी जानकारी नहीं है। राहुल गांधी द्वारा मनरेगा की राशि कम किए जाने को लेकर सरकार पर किए गए प्रहार के संबंध में पूछे गए सवालों के उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल कम जानकारी होने के शिकार हैं। इस मामले पर कांग्रेस नेता भ्रामक बातें कर रहे हैं। उन्हें यह पता नहीं कि मनरेगा में जितनी मांग आती है उतना उसका बजट पड़ता है। कांग्रेस की यूपीए सरकार थी तो मनरेगा योजना में मात्र 30 हजार करोड़ बड़ी मुश्किल से खर्च कर पाते थे। जब आपदा आई तो उससे पहले भी भाजपा सरकार के समय मोदी के नेतृत्व में मनरेगा में दोगुने से ज्यादा खर्च हुआ। वर्ष 2020-21 में 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। उस समय मनरेगा में डिमांड बढ़ी और 2021-22 में 99 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। इस बार 80-85 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च हुआ है। राहुल गांधी को इस बारे में थोड़ा जागना चाहिए।

महिलाओं को 1500 रुपए तो मिले नहीं उलटा प्रदेश पर चढ़ा दिया कर्ज
प्रदेश सरकार के संबंध में पूछे गए सवालों के उत्तर में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए कुछ भी वायदे करती है। पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक में कांग्रेस ने किसानों के कर्जे माफी की बात कही थी लेकिन पांचों राज्यों में कर्जे माफ नहीं हुए। बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी लेकिन नहीं दिया। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी वायदे की बजाय अब गारंटियां लेकर आ गई। यह भी उतने ही फेल हैं, जितने उनके वायदे फेल थे। प्रतिदिन 30 करोड़ का कर्ज हिमाचल सरकार चढ़ा रही है। 1500 रुपए महिलाओं के खाते में तो गया नहीं लेकिन 1500 करोड़ रुपए का कर्ज जरूर नया चढ़ गया है। ओपीएस तो मिला नहीं लेकिन सीपीएस बनाने में यह सरकार पीछे नहीं रही। खर्चे बढ़ाने में और लोगों को लम्बा इंतजार करवाने में सबसे आगे है।

लोकसभा चुनावों में मोदी के नाम पर पड़ेगा वोट 
2024 के लोकसभा चुनावों की रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल के उत्तर में अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में मोदी के नाम पर वोट पड़ेगा क्योंकि मोदी ने देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। दुनिया की 10वीं से 5वीं अर्थव्यवस्था देश को बनाया है। यह अपने आप में दिखाता है कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। जब अर्थव्यवस्था बढ़ती है तो गरीब को फायदा होता है।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!