अनियंत्रित होकर 2 गाड़ियाें पर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2020 08:18 PM

uncontrolled truck overturned on 2 vehicles big accident averted

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के खलीनी में शुक्रवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर 2 गाड़ियाें पर पलट गया। इसमें से एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत इस बात की रही कि हादसे के वक्त दोनों ही गाड़ियाें में कोई भी मौजूद नहीं था अन्यथा हादसे...

शिमला (ब्यूराे): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के खलीनी में शुक्रवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर 2 गाड़ियाें पर पलट गया। इसमें से एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत इस बात की रही कि हादसे के वक्त दोनों ही गाड़ियाें में कोई भी मौजूद नहीं था अन्यथा हादसे का मंजर कुछ और ही होता। हालांकि इस हादसे में ट्रक के चालक को चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक (एचपी 62डी-0731) ढली की ओर से आ रहा था, जिसमें मटर की खेप भरी हुई थी। जैसे ही ट्रक खलीनी पहुंचा ताे मिस चैम्बर में ब्लाइंड कर्व पर सड़क किनारे पलट गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस शीघ्र ही घायल हुए चालक के बयान लेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!