Una Truck Accident: 52 घायलों के लिए अस्पताल में कम पड़ गए बैड, स्ट्रेचर और स्टाफ रूम में देना पड़ा उपचार

Edited By Vijay, Updated: 25 Aug, 2026 03:35 PM

una truck accident

जिला ऊना के पीरनिगाह के समीप हुए भीषण ट्रक हादसे ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की आपातकालीन व्यवस्थाओं को चुनौती दे दी। हादसे के बाद एक साथ 52 घायलों के अस्पताल पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अस्पताल में बिस्तरों की कमी पड़ गई।

ऊना (विशाल): जिला ऊना के पीरनिगाह के समीप हुए भीषण ट्रक हादसे ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की आपातकालीन व्यवस्थाओं को चुनौती दे दी। हादसे के बाद एक साथ 52 घायलों के अस्पताल पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अस्पताल में बिस्तरों की कमी पड़ गई। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की मुस्तैदी के चलते किसी भी घायल के इलाज में देरी नहीं हुई। मरीजों को स्ट्रेचर और यहां तक कि स्टाफ रूम में भी बेड लगाकर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

PunjabKesari

चिकित्सा अधीक्षक ने खुद संभाली कमान
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय अस्पताल का पूरा स्टाफ हाई अलर्ट पर आ गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने खुद फ्रंटलाइन पर आकर कमान संभाली और पूरी प्रक्रिया के दौरान आपातकालीन वार्ड में डटे रहे। हड्डी रोग विशेषज्ञों सहित चिकित्सकों की एक बड़ी टीम लगातार घायलों के उपचार में जुटी रही। गंभीर घायलों को तुरंत माइनर ऑप्रेशन थिएटर में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी घायलों को एक्स-रे रूम और वार्डों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

PunjabKesari

पुलिस ने शुरू की हादसे के कारणों की जांच
हादसे की गंभीरता को देखते हुए सदर पुलिस थाना की टीम भी तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल का मुआयना कर लिया गया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

क्या कहते हैं चिकित्सा अधीक्षक?
वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि घायलों को समयबद्ध और उचित उपचार मिले, इसके लिए पूरे स्टाफ को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। भीड़ और अफरा-तफरी को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा दस्ता भी तैनात रहा। हमारी प्राथमिकता हर एक मरीज की जान बचाना और उसे तुरंत राहत देना थी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!