Himachal :  होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Aug, 2026 10:48 AM

una home guard jawan dies under suspicious circumstances

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

Una News : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

अचानक तबीयत बिगड़ी

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले की दौलतपुर पुलिस चौकी का है। मृतक की पहचान विजय कुमार निवासी चलेट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अचानक विजय कुमार की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत चलेट स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। हालांकि, गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पंजाब के होशियारपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस दुखद घटना के बाद से इलाके और होमगार्ड विभाग में शोक का माहौल है। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब, अनिल पटियाल ने की है। उन्होंने बताया कि जहरीला पदार्थ निगलने के कारण उपचार के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विजय कुमार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका उपचार चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!