ऊना Army भर्ती मामले में आया नया मोड़, दबोचे गए चलती दौड़ में शामिल होने वाले दोनो युवक

Edited By Simpy Khanna, Updated: 13 Jan, 2020 06:02 PM

una army recruitment case

ऊना के इंदिरा मैदान में आयोजित सेना भर्ती के अंतिम दिन वायरल हुए एक वीडियो ने सेना भर्ती प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगा दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद सेना के अधिकारी तुरंत हरकत में आये और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जांच करते हुए सेना के...

ऊना (अमित) : ऊना के इंदिरा मैदान में आयोजित सेना भर्ती के अंतिम दिन वायरल हुए एक वीडियो ने सेना भर्ती प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगा दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद सेना के अधिकारी तुरंत हरकत में आये और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जांच करते हुए सेना के अधिकारीयों ने भर्ती स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें खुलासा हुआ कि दो युवक भर्ती के लिए दौड़ में शामिल हुए लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों युवक पहले चक्कर के बीच में ही दौड़ से निकल कर साइड में खड़े हो गए और जैसे ही दौड़ का अंतिम चक्कर उनके नजदीक पहुंचा तो दोनों युवक फिर से दौड़ में शामिल हो गए। 
PunjabKesari

सेना अधिकारी ने दावा किया कि युवकों की इस हरकत को सेना के मार्शल ने देख लिया था और तुरंत इसकी जानकारी भर्ती निदेशक को दे दी थी। जिसके बाद इन दोनों युवाओं की पहचान करके इनसे पूछताश की गई। हमीरपुर भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उन्होंने माना है कि उन्होंने यह गलती सेना में भर्ती होने के लिए ही की है। वहीं सेना अधिकारी ने कहा कि दोनों युवकों के भविष्य को देखते हुए सेना द्वारा कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। सेना अधिकारी की माने तो युवकों ने पूछताश में माना है कि सेना के किसी भी कर्मी ने उनकी इस हरकत में मदद नहीं की है। 

सेना अधिकारी ने इससे पहले ऐसी कोई भी धांधली न होने का दावा करते हुए कहा कि पूरे भर्ती स्थल पर सीसीटीवी स्थापित किये गए है और भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से चल रही है। सेना अधिकारी ने जल्द ही पिछले चार दिनों की सीसीटीवी फुटेज देखने का भी दावा किया लेकिन उन्होंने कहा कि पिछले चार दिन मौसम बिलकुल साफ़ था और ऐसी हरकत होने का सवाल ही पैदा नहीं होता उन्होंने कहा कि आज इन दोनों युवकों ने कोहरे और अँधेरे का फायदा उठाकर इस हरकत को अंजाम दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!