हिमाचल में नशे की डिलीवरी देने आए पंजाब के 2 सगे भाई गिरफ्तार, बाइक में ऐसे छिपाई थी चिट्टे की खेप

Edited By Vijay, Updated: 16 Jun, 2026 03:19 PM

two brothers from punjab arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में पंजाब से हो रही नशे की तस्करी पर ऊना पुलिस ने करारा प्रहार किया है। पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईयू) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के रहने वाले दो सगे भाइयों को 63.32 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया...

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश में पंजाब से हो रही नशे की तस्करी पर ऊना पुलिस ने करारा प्रहार किया है। पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईयू) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के रहने वाले दो सगे भाइयों को 63.32 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आयोजित एक विशेष पत्रकार वार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने इस अंतर्राज्यीय नशा नैटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मामले की पूरी जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि एसआईयू टीम को एक गुप्त और पुख्ता सूचना मिली थी कि पंजाब के होशियारपुर जिले के जेजों गांव के रहने वाले 2 लोग बाइक पर सवार होकर हिमाचल में नशे की खेप पहुंचाने आ रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर कड़ी नाकाबंदी कर दी। इसी बीच एक संदिग्ध बाइक को जांच के लिए रोका गया। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने चिट्टे को बेहद शातिर तरीके से बाइक की टूल किट में छिपा रखा था, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से वे बच नहीं सके। टूलकिट खोलते ही उसमें से 63.32 ग्राम चिट्टा बरामद हो गया।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली है। आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय सतीश कुमार और उसके बड़े भाई 40 वर्षीय मंजीत कुमार निवासी गांव जेजों, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ ऊना सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!