दर्दनाक सड़क हादसे में जख्मी फौजी की टांडा में मौत, सगाई के लिए आया था छुट्टी

Edited By Ekta, Updated: 08 Oct, 2019 12:15 PM

traumatic road accident in wounded army in tanda the death

कांगड़ा जिला के शाहपुर के तहत रैत बाजार में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मंगलवार को टांडा में जख्मी फौजी की मौत हो गई। बता दें कि यह फौजी 3 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। वह सगाई के लिए छुट्टी पर घर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक फौजी जवान...

शाहपुर (कांगड़ा): कांगड़ा जिला के शाहपुर के तहत रैत बाजार में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मंगलवार को टांडा में जख्मी फौजी की मौत हो गई। बता दें कि यह फौजी 3 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। वह सगाई के लिए छुट्टी पर घर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक फौजी जवान सिकंदर (25) टांडा मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती थे। वह बठिंडा में तैनात थे और 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। 14 अक्‍टूबर को उन्हें ड्यूटी पर लौटना था। शनिवार को सिंकदर बाइक पर रैत बाजार से जा रहे थे तो इस दौरान एक वाहन से उनकी बाइक टक्करा गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्‍हें शाहपुर अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया था। अब यहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। युवा सैनिक की मौत से लदवाड़ा व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!