Kangra News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में शाह नहर विभाग के बेलदार की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Vijay, Updated: 26 Jun, 2026 10:02 PM

tractor bike collision

पुलिस थाना फतेहपुर के अधिकार क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत रियाली में हुई ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में शाह नहर विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की जान चली गई है।

फतेहपुर (अजय): पुलिस थाना फतेहपुर के अधिकार क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत रियाली में हुई ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में शाह नहर विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की जान चली गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है, जो फतेहपुर उपमंडल के मलहन्ता गांव का रहने वाला था। सतीश शाह नहर विभाग में बेलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था। दुखद बात यह है कि सतीश का अभी लगभग 14 वर्ष का सेवाकाल शेष था। उसकी इस अचानक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

सतीश कुमार की मौत के बाद उसके परिजनों में भारी रोष और दुख है। शोक संतप्त परिवार ने प्रशासन और पुलिस से गुहार लगाई है कि इस दुर्घटना की पूरी निष्पक्षता से जांच की जाए। उन्होंने मांग की है कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार हो, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

ट्रैक्टर चालक का करवाया गया मेडिकल : डीएसपी 
डीएसपी ज्वाली बीडी सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर चालक का पुलिस द्वारा मेडिकल करवाया गया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस टीम इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है और हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!