ऐसे भी आती है मौत: घास को उठाते ही युवक की चली गई जान

Edited By Ekta, Updated: 11 Sep, 2019 10:53 AM

the young man lost his life after picking the grass

मौत कैसे और किस समय आ जाए किसी को पता नहीं चलता। ऐसा ही कुछ कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर में हुआ। जहां एक युवक ने पशुओं के लिए काटे घास को जैसे ही उठाया तो उसकी जान चली गई। बता दें कि उपमंडल फतेहपुर अंतर्गत आती पंचायत रैहन के युवक की मंगलवार को...

फतेहपुर (अजय): मौत कैसे और किस समय आ जाए किसी को पता नहीं चलता। ऐसा ही कुछ कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर में हुआ। जहां एक युवक ने पशुओं के लिए काटे घास को जैसे ही उठाया तो उसकी जान चली गई। बता दें कि उपमंडल फतेहपुर अंतर्गत आती पंचायत रैहन के युवक की मंगलवार को घास उठाते समय गर्दन टूटने के कारण मौत हो जाने की जानकारी हासिल हुई है।

पंचायत प्रधान रमेश शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार करीब (21) विकास चौधरी पुत्र रमेश चौधरी निवासी गांव कन्दोर मंगलवार सुबह खेतों में पशुओं के लिए घास लेने गया था जोकि काफी समय तक घर नहीं पहुंचा तो चिंतित घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह उन्हें खेत में पड़ा मिला जिसे तुरन्त पठानकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने आखिरी सांस ली। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक ने भारी-भरकम घास की गठरी उठाने की कोशिश की होगी, जिस कारण उसकी गर्दन टूट गई। पंचायत प्रधान ने बताया कि युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। युवक की खबर से सारा क्षेत्र गमगीन हो गया है।




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!