Chamba News: एक गलती ने छीनी जिंदगी, 42 वर्षीय महिला की मौत से परिवार में पसरा मातम

Edited By Vijay, Updated: 03 Jul, 2026 05:52 PM

one mistake and woman lost her life

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 42 वर्षीय विवाहिता की गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 42 वर्षीय विवाहिता की गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और घटना के कारणों की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान कमलेश ठाकुर (42) पत्नी विजय कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव टिप्परा, डाकघर पल्यूर, तहसील व जिला चम्बा  की रहने वाली थीं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ चम्बा शहर के सुल्तानपुर मोहल्ले में स्थित अपने नए मकान में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार वीरवार को कमलेश ठाकुर ने भूलवश किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ शरीर में जाते ही महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला की जांच की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने कमलेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए। मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चम्बा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। महिला ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, पुलिस इसके असल कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!