Hamirpur: चयन आयोग ने घोषित किए 4 श्रेणियों के पदों की परीक्षाओं के परिणाम

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 07:35 PM

the selection commission announced the results of examinations for posts across

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ऑफसैट ऑप्रेटर पोस्ट कोड-25007, फोटो टाइप सैटर ऑप्रेटर पोस्ट कोड-25008, फ्लाई ब्वाय पोस्ट कोड-25010 और लैब असिस्टैंट (बायोलॉजी और सेरोलॉजी) पोस्ट कोड-25018 के पदों को भरने के लिए आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग...

हमीरपुर (अजय) : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ऑफसैट ऑप्रेटर पोस्ट कोड-25007, फोटो टाइप सैटर ऑप्रेटर पोस्ट कोड-25008, फ्लाई ब्वाय पोस्ट कोड-25010 और लैब असिस्टैंट (बायोलॉजी और सेरोलॉजी) पोस्ट कोड-25018 के पदों को भरने के लिए आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्टों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन सभी परीक्षाओं के परिणाम आयोग की वैबसाइटपर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इन चारों परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन की प्रक्रिया 3 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शैड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ई-मेल आईडी पर सूचित किया जाएगा व उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

वहीं डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के 2-2 सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!